Breaking News

अवैध खनन व ओवरलोडिंग के खिलाफ पुलिस का सघन अभियान, कई वाहनों पर कार्रवाई

ललितपुर। सूरज सिंह । जनपद ललितपुर में अवैध खनन, ओवरलोडिंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर अंकुश लगाने के लिए रविवार को पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक के निर्देशन में संचालित किया गया, जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की।
अभियान के दौरान जनपद के विभिन्न प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील स्थलों पर संदिग्ध और ओवरलोड वाहनों की गहन जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करते पाए गए वाहनों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।
पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों को निर्धारित क्षमता के अनुसार ही माल परिवहन करने और वैध दस्तावेजों के साथ वाहन संचालन के निर्देश दिए। साथ ही, यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक करते हुए अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग से होने वाली दुर्घटनाओं और राजस्व हानि के बारे में भी जानकारी दी गई।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

इस्लामाबाद शान्तिवार्ता बिना किसी नतीजे के हुई समाप्त

इस्लामाबाद । पूरी दुनिया जिस शान्तिवार्ता को उममीद की नज़र से देख रही थी उनको …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *