Breaking News

ईरान ने होर्मुज़ स्ट्रेट खोला

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि युद्धविराम की बाकी बची अवधि के लिए स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से सभी वाणिज्यिक जहाज़ों के लिए आवागमन पूरी तरह से खोल दिया गया है। एक्स पर जारी बयान में उन्होंने कहा, लेबनान में युद्धविराम के बाद सभी व्यावसायिक जहाज़ों के लिए होर्मुज़ स्ट्रेट से गुज़रने का रास्ता युद्धविराम की बाकी अवधि तक पूरी तरह खुला घोषित किया जाता है।


इससे पहले ईरान ने फ़रवरी में अमेरिका-इसराइल हमले के जवाब में दुनिया के सबसे व्यस्त तेल शिपिंग मार्ग यानी होर्मुज़ को कई हफ़्तों तक प्रभावी रूप से बंद कर दिया था।
ईरान ने अमेरिका से बातचीत से पहले लेबनान सहित पूरे मध्य-पूर्व में युद्धविराम की शर्त रखी थी। हालांकि, इसराइल और अमेरिका ने कहा था कि युद्धविराम समझौते में लेबनान शामिल नहीं है। उस वक़्त ईरान और बातचीत में मध्यस्थ पाकिस्तान ने भी कहा था कि युद्धविराम में लेबनान को भी शामिल किया जाना चाहिए।
ईरान की सरकारी टीवी ने अब एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी के हवाले से कहा है कि इन जहाज़ों का आवागमन निर्धारित मार्ग से और आईआरजीसी की नेवी से अनुमति लेकर ही होगा।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

कार्यकर्ता से मिलने से रोकना बेहद निंदनीय-अजय राय

लखनऊ। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मा0 श्री मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ दिए गए गलत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *