Breaking News

सम्पूर्ण समाधान दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़

शाहजहांपुर। मो0आफाक । तहसील सदर में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। जनसुनवाई के दौरान दूर-दराज से आए लोगों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। प्राप्त प्रार्थना पत्रों में भूमि विवाद, अवैध कब्जा, पारिवारिक विवाद, कानून-व्यवस्था, पेंशन, राशन कार्ड, आवास योजना, जल निकासी, सड़क, विद्युत आपूर्ति और स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। इस दौरान कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर फरियादियों को राहत प्रदान की गई, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजते हुए समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सभी मामलों की नियमित समीक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक शत-प्रतिशत पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई कार्यक्रम शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है, इसलिए यहां प्राप्त शिकायतों का प्रभावी और संतोषजनक निस्तारण हर हाल में सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

अत्याधुनिक ओ-आर्म तकनीक से एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में स्पाइन ट्रॉमा केयर को मिली नई मजबूती

लखनऊ। मो0ज़ाहिद। एसजीपीजीआई के एपेक्स ट्रॉमा सेंटर ने उन्नत स्पाइन ट्रॉमा उपचार के क्षेत्र में …