मोमिन अन्सार सभा 26 को करेगी सम्मेलन

लखनऊ। मोमिन अन्सार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो. अकरम अन्सारी ने अवगत कराया कि मोमिन अन्सार सभा का मोमिन अन्सार समाज , बुनकरो, दस्तकारों सहित, पिछड़े, दलित , पसमान्दा मुसलमानो का 16 वॉ राष्ट्रीय पसमान्दा समाजी , सियासी वक़ार बचाओ सम्मेलन दिनाँक 26 अप्रैल 2026 दिन रविवार को रविंद्रालय , चारबाग़ लखनऊ मे सुबह 10 बजे से मोमिन अन्सार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद अकरम अन्सारी की अध्यक्षता मे होगा। सम्मलेन मे उत्तर प्रदेश के सभी ज़िला , नगर , कस्बे सहित बिहार , उत्तराखंड , झारखण्ड , दिल्ली , महाराष्ट्र , राजस्थान, मध्य प्रदेश , प. बंगाल , आदि प्रदेशो से मोमिन अन्सार सभा के प्रतिनिधि व समाजिक संगठनों के पदाधिकारी , समाजसेवी शामिल होंगे ,मोमिन अन्सार सभा के बैनर तले उत्तर प्रदेश के कोने कोने सहित पंद्रह प्रदेशो मे मोमिन अन्सार समाज , पसमान्दा समाज सहित दस्तकार रोज़गार , शिक्षा , सुरक्षा, राजनैतिक भागीदारी लेने के लिये एक जुट हुआ है । सम्मेलन में अन्सारी समाज के साथ पसमानदा मुसलमान बड़ी संख्या में पहुचकर अपने मान सम्मान अधिकार की लड़ाई को आसान बनाएंगे। सम्मेलन में पूर्व की तरह विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया जायेगा

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

पुलिस भर्ती परीक्षा 2026 को लेकर झांसी पुलिस हाई अलर्ट पर

झांसी। राशिद पठान । उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा-2026 को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग …