Breaking News

ईरान को अमेरिका का परमाणु समझौते का प्रस्ताव मिला

तेहरान । अमेरिका अपनी दोहरी नीति के लिए जाना जाता है । जैसे एक तरफ वह इस बात पर ज़ोर दे रहा है कि ईरान उसकी बात मानकर परमाणु समझौता कर ले वहीं दूसरी तरफ इजराईल को पूरी छूट दिये हुए है कि वह जो चाहे करे । इसी कड़ी में अब अमेरिका ने ईरान को एक परमाणु समझौते का प्रस्ताव भेजा है । जिसकी पुष्टि व्हाइट हाउस ने शनिवार को की। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची ने बताया कि ओमान के विदेश मंत्री बदर बिन हम्माद अल-बुसैदी ने उन्हें अमेरिका के प्रस्ताव के कुछ अहम बिंदु तेहरान में उनकी मुलाक़ात के दौरान बताए।
यह प्रस्ताव उस समय आया है जब संयुक्त राष्ट्र की परमाणु एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि ईरान ने यूरेनियम को और ज़्यादा मात्रा में बढ़ाना शुरू कर दिया है, जो परमाणु हथियार बनाने के लिए इस्तेमाल होता है। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलिन लेविट ने कहा कि ईरान के लिए यह समझौता स्वीकार करना उसके हित में होगा। उन्होंने कहा, राष्ट्रपति ट्रंप साफ़ कह चुके हैं कि ईरान को कभी भी परमाणु बम नहीं बनाने दिया जाएगा।
लेविट ने यह भी बताया कि यह प्रस्ताव अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के मध्य पूर्व के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ़ ने तैयार किया है, यह प्रस्ताव विस्तार से बना हुआ और स्वीकार करने लायक है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा कि ईरान इस प्रस्ताव का जवाब अपने देश के सिद्धांतों, जनता के हितों और अधिकारों को ध्यान में रखते हुए देगा।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

उत्पीड़न से परेशान मज़दूरों ने सड़क पर उतरकर किया हंगामा

नोएडा। अपनी आलीशान बिल्डिंग और आधुनिक कार्यालयों वाला शहर नोएडा अचानक से इतना उग्र क्यों …