Breaking News

जनसुनवाई में आईपीएल देख रहे खुटार एसएचओ लाइन हाजिर

शाहजहाँपुर। मुबारक अली । जनपद शाहजहाँपुर में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई। जब सभी अफसर जनता की फरियाद सुन रहे थे, तभी खुटार थाना प्रभारी श्याम वीर सिंह मोबाइल पर आईपीएल मैच देखने में मस्त थे।
किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया। लोगों ने जमकर कमेंट किए। मामला एसपी सौरभ दीक्षित तक पहुंचा। एसपी ने तुरंत एक्शन लेते हुए बुधवार को एसएचओ श्यामवीर सिंह को लाइन हाजिर कर दिया।
एसपी ने साफ कहा कि ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप है, वहीं जनता एसपी की तारीफ कर रही है।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

मोमिन अन्सार सभा 26 को करेगी सम्मेलन

लखनऊ। मोमिन अन्सार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो. अकरम अन्सारी ने अवगत कराया कि मोमिन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *