Breaking News

कुलदीप सेंगर को मिली अंतरिम ज़मानत

नई दिल्ली । उन्नाव रेप केस में सज़ा काट रहे बीजेपी के पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर को दिल्ली हाईकोर्ट ने अंतरिम ज़मानत दे दी है। कुलदीप सेंगर को यह ज़मानत एम्स में मोतियाबंद की सर्जरी के लिए दी गई है।
लाइव लॉ के अनुसार, जस्टिस नवीन चावला और जस्टिस हरीश वैद्यनाथन की पीठ ने सेंगर को 50,000 रुपये के पर्सनल बॉन्ड भरने के भी निर्देश दिए। बेंच के आदेश के अनुसार, सेंगर को 23 जनवरी को ज़मानत मिलेगी और उन्हें 24 जनवरी को एम्स में भर्ती होना होगा और सर्जरी के बाद 27 जनवरी तक खुद को सरेंडर करना होगा।
चार मार्च 2020 को सेंगर को आईपीसी की कई संगीन धाराओं में सज़ा सुनाई गई थी। अप्रैल 2018 में नाबालिग रेप पीड़िता का परिवार अदालती सुनवाई के लिए उन्नाव गया था, उस दौरान कथित तौर पर सेंगर से जुड़े लोगों ने पिता की बुरी तरह पिटाई की थी। इसके दूसरे दिन ही पीड़िता के पिता को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया और पुलिस हिरासत में उनकी मौत हो गई थी।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

उत्पीड़न से परेशान मज़दूरों ने सड़क पर उतरकर किया हंगामा

नोएडा। अपनी आलीशान बिल्डिंग और आधुनिक कार्यालयों वाला शहर नोएडा अचानक से इतना उग्र क्यों …