एलडीए ने 130 होर्डिंग लगाने वाले भवन/भूखण्ड स्वामियों को भेजा कारण बताओ नोटिस

लखनऊ । लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी के आदेशानुसार दिनांक-06.06.2023 को भवन/भूखण्ड में अवैध होर्डिंग/बोर्ड स्ट्रक्चर्स लगाने वाले लोगों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान अलग-अलग जोन में कुल 130 होर्डिंग/बोर्ड स्ट्रक्चर्स चिन्हित किये गये। इन समस्त भवनों/भूखण्डों के स्वामियों को प्राधिकरण की तरफ से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा ने बताया कि उपाध्यक्ष महोदय द्वारा लखनऊ विकास प्राधिकरण के क्षेत्र में भवनों/भूखण्डों में लगाये गये होर्डिंग, एलईडी होर्डिंग, साइनेज व यूनिपोल आदि को चिन्हित करते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।

इसके अनुपालन में मंगलवार को वृह्द स्तर पर अभियान चलाया गया। इस क्रम में प्रवर्तन जोन-1 में 23, जोन-2 में 19, जोन-3 में 21, जोन-4 में 18, जोन-5 में 17, जोन-6 में 15 तथा जोन-7 में 17 ऐसे भवन/भूखण्ड चिन्हित किये गये, जिनमें होर्डिंग/बोर्ड स्ट्रक्चर्स पहले से लगे हुए हैं। उपाध्यक्ष महोदय द्वारा दिये गये आदेशों के क्रम में इन सभी भवन/भूखण्ड स्वामियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। अपर सचिव ने बताया कि यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘वायरसडीज़ीज़’ जर्नल सम्मानित

लखनऊ। मो0 ज़ाहिद । स्प्रिंगर नेचर द्वारा प्रकाशित अंतरराष्ट्रीय पीयर-रिव्यूड जर्नल इंडियान वायरोलॉजिकल सोसाइटी केे …