Breaking News

अमेरिका जा रहे एयर इंडिया के यात्री रुस में फंसे

मास्को । एयर इंडिया का विमान भारत से यात्रियों को लेकर अमेरिका जा रहा था तब तकनीकि खराबी के कारण उसको रुस में रुकना पड़ा । वहाॅं फंसे एयर इंडिया के यात्रियों को अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को ले जाने के लिए बुधवार दोपहर एक बजे मुंबई से एक विमान रूस के मगादान के लिए उड़ान भरेगा। एयर इंडिया ने ये जानकारी अपने एक बयान में दी है। मंगलवार को नई दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जाने वाली एयर इंडिया की एक उड़ान को रूस के मगादान में उतारना पड़ा था। विमान के एक इंजन में तकनीकी खराबी के कारण फ्लाइट को रूस में उतारना पड़ा। आज मुंबई से उड़ान भरने वाला विमान रूस में फंसे यात्रियों के लिए खाने-पीने और अन्य जरूरी सामान भी लेकर जाएगा। अपने बयान में एयर इंडिया ने बताया है कि मुंबई से एयर इंडिया का विमान मगादान जाएगा और यहां से यात्रियों समेत चालक दल के सदस्यों को लेकर सैन फ्रांसिस्को जाएगा। एयर इंडिया का विमान जब मगादान में उतरा था तब उसमें 216 यात्री और 16 चालक दल के सदस्य सवार थे। एयर इंडिया ने कहा है कि यात्रियों को जल्द से जल्द अमेरिका ले जाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास नहीं करा सकी सरकार

नई दिल्ली। 21 घंटों तक संसद में चली चर्चा के बाद हुई वोटिंग में सरकार …