Breaking News

पूर्व प्रधान के घर से लाइसेंसी रिवाल्वर और नकदी चुराने वाला गिरफ्तार

करंट मीडिया । शहजाद अहमद खान। रहीमाबाद थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में पूर्व प्रधान के घर से चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से लाइसेंसी रिवाल्वर, पांच जिंदा कारतूस और 6,600 रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, घटना 31 जुलाई की रात की है, जब पूर्व प्रधान धर्मेंद्र सिंह के घर से यह चोरी हुई थी। धर्मेंद्र रात 11 बजे तक घर के बाहर बरामदे में ग्रामीणों के साथ बैठे थे। अगली सुबह जब वह कहीं जाने को तैयार हुए तो पाया कि घर के बाहरी हिस्से में रखी अलमारी से रिवाल्वर और 10,000 रुपये नकद गायब हैं। पीड़ित ने तुरंत रहीमाबाद थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी को कटियारी फार्म हाउस, सदन मार्केट के पास से गिरफ्तार कर लिया। रहीमाबाद थानाध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान विकास गुलरहिया के रूप में हुई है, जो खगेश्वर खेड़ा उमरावल रोड के पास देखा गया था। उसके पास से चोरी किया गया लाइसेंसी रिवाल्वर, 32 बोर के पांच जिंदा कारतूस, और 6,600 रुपये नकद बरामद हुए हैं।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

उत्पीड़न से परेशान मज़दूरों ने सड़क पर उतरकर किया हंगामा

नोएडा। अपनी आलीशान बिल्डिंग और आधुनिक कार्यालयों वाला शहर नोएडा अचानक से इतना उग्र क्यों …