Breaking News

मेधा पाटकर ने जोशीमठ पहुंचकर पीड़ितों का हालचाल जाना

देहरादुन। कुछ दिनों पहले दैवीय आपदा के कारण चर्चा में आये जोषीमठ अब मीडिया से गायब हो गया है । वहाॅं के पीड़ितों का क्या हाल है व वह किन समस्याओं से जूझ रहें है इसको पूछने वाला कोई नहीं हैं । इसी सिलसिले में नर्मदा बचाओ आंदोलन‘ की नेता मेधा पाटकर मंगलवार को जोशीमठ में आए दरारों के मुद्दे पर आंदोलन कर रहे परिवारों से मिलीं। इसी बीच उनके यहां आने का विरोध करते हुए बीजेपी कार्यकर्ता पहुंचे और उनके खिलाफ नारेबाजी की । मेधा पाटकर ने कहा, मुझे जोशीमठ पहले ही आना चाहिए था पर मैं देर से पहुंची हूँ, इसके लिए शर्मिंदा हूं। उन्होंने दरार से प्रभावित लोगों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा, सरकार के विकास का मॉडल यहां के निवासियों के लिए विनाश का मॉडल बन रहा है. जल विद्युत परियोजनाएँ जल, जंगल और जमीन को खोखला कर रही हैं। मेधा पाटकर के जोशीमठ स्थित तहसील प्रांगण में पहुंचने का बीजेपी कार्यकर्ताओं ने विरोध किया.उन्होंने काले झंडे दिखाए और ‘मेधा पाटकर वापस जाओ‘ के नारे लगाए। पुलिस ने उन्हें कार्यक्रम स्थल की तरफ जाते हुए रोक लिया जिसके बाद वे सड़क पर बैठकर ही नारेबाजी करने लगे। जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक अतुल सती का कहना है कि सरकार यहां के लोगों के मांगों की उपेक्षा कर रही है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

अलीगढ़ में दारा शिकोह पर पुस्तक का भव्य विमोचन गंगा-जमुनी तहज़ीब को मजबूत करने पर जोर

सैय्यद अतीक उर रहीम/ नेशनल ब्यूरो/ करंट मीडिया अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के सुल्तान जहां मंज़िल …