Breaking News

सुनार की दुकान पर जेवर साफ कराने गई महिला के साथ हुई लूट

शाहजहांपुर। मो0आफाक । जनपद में लूट, चोरी हत्याओं का सिलसिला लगातार जारी है। पुलिस बेखौफ बदमाशों के आगे लाचार नजर आ रही है। जिले में प्रतिदिन लूट व हत्याओं की खबरें सुर्खिया बन रही है। और पुलिस हाथ पर हाथ धरे सिर्फ तमाशबीन बनी हुई है। मंगलवार को कलान थाना क्षेत्र में जेवर साफ कराने गई महिला के हाथों से बदमाशों ने जेवरों से भरा थैला लूट लिया। मिली जानकारी के अनुसार सायं लगभग 5 बजे रामा देवी पुत्र की शादी के लिए पुराने जेवर सर्राफे की दुकान पर साफ कराने गई थी। उन्होंने बताया कि 30 जून को उनके बेटे की शादी है इसलिए वो अपनी पुत्री के साथ जेवर साफ कराने गई थी। जेवर साफ कराने के बाद वापस घर जा रही थी। दुकान से वो कुछ दूर पहुँच ही पाई थी कि पीछे से पल्सर सवार युवकों ने उनके हाथ से थैला छीन लिया और फरार हो गए। जब रामा देवी ने हो हल्ला मचाया तो आस पास के लोग जमा हो गए। दिन दहाड़े हुए लूट की घटना से आम जनमानस के साथ पुलिस प्रशासन में हड़कम्प मच गया। महिला ने बताया कि जेवरों की कीमत लगभग दो लाख रुपये थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। लेकिन बदमाश भागने में कामयाब हो गए। जिले में लगातार चोरी,लूट,हत्या की घटनाओं से आम जनमानस में भय ब्याप्त होता जा रहा है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

भांजी से दुष्कर्म में सहयोग करने वाली मेघा चौधरी गिरफ्तार

शाहजहाँपुर। मो0आफाक। यूपी के शाहजहाँपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला थाना सदर बाजार …