Breaking News

राष्ट्रीय पोषण माह 2024 के दौरान 28 लाख से अधिक गतिविधियाँ की गईं

नई दिल्ली  पोषण माह 2024 पूरे देश में 1-30 सितंबर 2024 तक मनाया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और 21 मंत्रालय ‘पोषण माह 2024’ को सफल बनाने के लिए एक साथ आए हैं।

अब तक, सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) से कुल 28.36 लाख गतिविधियां दर्ज की गई हैं और ये देश के 763 जिलों में हुई हैं। शिक्षा मंत्रालय शीर्ष योगदानकर्ता है क्योंकि इसने अब तक 7.80 लाख गतिविधियाँ की हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में 6.52 लाख गतिविधियाँ, ग्रामीण विकास मंत्रालय में 6.41 लाख, पंचायती राज मंत्रालय में 3.95 लाख और आयुष मंत्रालय में 3.67 लाख गतिविधियाँ अब तक दर्ज की गई हैं।

31 अगस्त को गुजरात के गांधीनगर से आरंभ किया गया, ‘राष्ट्रीय पोषण माह’ भारतीयों, विशेषकर गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं, बच्चों और किशोरों के बीच स्वस्थ पोषण की आदतों को संवेदनशील बनाने और उन्हें अपनाने के लिए एक महीने तक चलने वाली पहल है।

‘पोषण माह’ सरकार के सबसे सफल आंदोलनों में से एक बन गया है। यह 2018 में पहली बार आरंभ किया गया। ‘पोषण माह’ का यह 7वां संस्करण रिकॉर्ड बनाने और भारत की युवा आबादी में स्वस्थ जीवनशैली और पोषण की आदतों को शामिल करने के लिए तैयार है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास नहीं करा सकी सरकार

नई दिल्ली। 21 घंटों तक संसद में चली चर्चा के बाद हुई वोटिंग में सरकार …