Breaking News

विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा कार्य करने वाली मातृशक्तियों को किया सम्मानित

शाहजहांपुर। मुबारक अली । जनपद शाहजहांपुर में विकास भवन सभागार में सीडीओ डा.अपराजिता सिंह की अध्यक्षता में नारी वंदन सम्मेलन महिला कल्याण विभाग की ओर से आयोजित किया गया। मिशन शक्ति 5.0 के चरण-2 के कार्यक्रम जिसमें जनपद शाहजहांपुर के विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा कार्य करने वाली मातृशक्तियों को सम्मानित किया गया।

उक्त सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव प्रसारण भी नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का दिखाया गया। जिसमें प्रधानमंत्री ने संबोधित करते हुए मातृशक्ति का सम्मान किया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष यादव व महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज हर क्षेत्र में मातृशक्तियों ने अलग मुकाम बना लिया है।

जरुरत है नारी को अपनी शक्तियों को पहचानने की। गांव की ग्राम पंचायतों से देश की पार्लियामेंट तक के निर्णय में नारी, की भागीदारी सुनिश्चित की की जा रही है। तत्पश्चात जनप्रतिनिधियों व सीडीओ अपराजिता सिंह ,डीपीओ गौरव मिश्रा द्वारा सम्मेलन में पांच ऐसी मातृशक्तियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपनी अपनी फील्ड में उत्कृष्ट कार्य किए हैं। जिनमें चिकित्सा से डा. शुभ्रा दीक्षित, पत्रकारिता से रागिनी श्रीवास्तव, शिक्षा से रानू दुबे, कार्यक्रम विभाग से पूनम दीक्षित आंगनबाड़ी , खेल विभाग से सिमरन हॉकी नेशनल खिलाडी को सम्मान मिला। कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी गौरव मिश्रा, सीडीपीओ राजवीर, कनिष्ठ सहायक प्रदीप गौतम, जिला मिशन कोऑर्डिनेटर अमृता दीक्षित, केंद्र प्रबंधक नमिता यादव, काउंसलिंग प्रतिभा मिश्रा, जेंडर स्पेशलिस्ट कीर्ति मिश्रा, रश्मि देवी, आउटरीच कार्यकर्ता अवनीश, कंप्यूटर ऑपरेटर मोहम्मद सलमान, केसवर्कर अनिकेत गुप्ता, एमटीएस रानी देवी, राजवीर आदि समस्त आंगनबाड़ी स्टाफ मौजूद रहा।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

राष्ट्र निर्माण,सामाजिक सद्भाव के प्रति युवाओं में जागरूकता पैदा करना सबसे बड़ी ज़रूरत -डॉ. हाशमी

लखनऊ । मौलाना आज़ाद मेमोरियल अकादमी, लखनऊ एवं बाबा साहब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *