Breaking News

“बिग बॉस 17 के मुनव्वर फारुकी बने विजेता”

मुंबई । कमेडी की दुनिया का एक जाना माना नाम बिग बाॅस शो का विजेता बन गया । रिएलिटी शो बिग बॉस 17 के विजेता मुनव्वर फारूकी बन गए हैं। रविवार देर रात सस्पेंस खत्म करते हुए शो के होस्ट सलमान खान ने मुनव्वर फारूकी के नाम की घोषणा करते हुए उन्हें विजेता घोषित कर दिया । शो जीतने पर मुनव्वर फारूकी को एक गाड़ी, 50 लाख रुपये इनाम और एक ट्रॉफी पुरस्कार के रुप में मिली।


कॉमेडियन, सिंगर, राइटर मुनव्वर के लिए 28 जनवरी इसलिए भी खास है क्योंकि इस दिन उनका जन्मदिन होता है. मुनव्वर फारूकी तीन महीने से ज्यादा वक्त तक बिग बॉस में रहे। शो में दूसरे नंबर पर अभिषेक कुमार रहे। तीन महीने लंबे चले इस शो में मुनव्वर ने कभी दर्शकों को हँसाया तो कभी रुलाया।
शो जीतने के बाद फारुकी ने विभिन्न सवालों के जवाब देते हुए अपना पक्ष रखा । जैसे मुनव्वर से जब पूछा गया कि कुछ लोग आपको महिलाओं के मामले में धोखेबाज कहते हैं, इस पर आप क्या कहेंगे?
तब मुनव्वर ने जवाब दिया, ‘‘ये सुनकर तकलीफ होती है. सुनने में अच्छा नहीं लगता. मेरे लिए ये सारी चीजें हैरान करने वाली हैं। लेकिन मैं मानता हूँ कि वक्त के साथ ये चीजें सुलझ सकती हैं. मैंने किया उसके लिए मैं शर्मिंदा हूं.‘‘ शो के दौरान मुनव्वर ने कहा था- मैंने शो अपने हिसाब से खेला है, कभी किसी की पीठ पीछे चुगली नहीं की है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

सरदार पटेल जी की 150वी जयन्ती के अवसर पर सेमिनार एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

लखनऊ। संस्था अर्चना फाउण्डेशन लखनऊ के तत्वाधान मे एवं संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग …