Breaking News

“झारखंड के मुख्यमंत्री कया वाकई लापता हैं ?”

रांची  । काफी दिनों से ईडी और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमेन्त सोरेन के बीच में लुका छिपी का खेल चल रहा है । ईडी कई बार सम्मन दे चुकी है । लेकिन ईडी के सामने पेश न होने के बाद बीजेपी ने हेमंत सोरेन के ‘लापता’ होने का दावा किया, राज्यपाल से उनका पता लगाने की मांग की है ।
भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर प्रवर्तन निदेशालय के डर से ‘लापता’ होने का आरोप लगाया है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने हेमंत सोरेन के गायब होने का दावा करते हुए तंज भरे ट्वीट किए हैं।
वहीं, राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा है कि सीएम को ईडी के सवालों का जवाब देना चाहिए. राज्यपाल के अनुसार, ‘‘मुख्यमंत्री को आज न कल जवाब देने ही होंगे. वह देश के जिम्मेदार नागरिक हैं. उन्हें कानून का पालन करना चाहिए.” दोनों नेताओं ने राज्य के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, मुख्य सचिव और डीजीपी से मुख्यमंत्री का पता लगाने की मांग की है।
बाबूलाल मरांडी ने लिखा है कि यदि सीएम सोरेन के लापता होने की खबर सही है, तो यह झारखंड के लिए संवैधानिक संकट की स्थिति है। वहीं निशिकांत दुबे ने मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया है कि हेमंत सोरेन या तो दिल्ली से भाग गए हैं या बीमार हैं या उनका अपहरण हो गया है। एक दावा यह भी किया जा रहा है कि सीएम सोरेन ने ईडी अधिकारियों को एक ईमेल भेजा है। इस मेल में उन्होंने ईडी को बताया है कि वे 31 जनवरी को दोपहर एक बजे पूछताछ के लिए खुद ईडी दफ्तर जाएंगे।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास नहीं करा सकी सरकार

नई दिल्ली। 21 घंटों तक संसद में चली चर्चा के बाद हुई वोटिंग में सरकार …