Breaking News

“ज्ञानवापी मस्जिद के व्यास तहखाने में हिंदू पक्ष को मिला पूजा अधिकार”

वाराणसी । वाराणसी की एक अदालत ने बुधवार को हिंदू पक्ष को ज्ञानवापी मस्जिद के व्यास तहखाने में पूजा का अधिकार दे दिया है। कोर्ट के आदेश के बाद हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने बताया कि जिला प्रशासन को सात दिन के अंदर पूजा कराने के लिए इंतजाम करने को कहा गया है।
हिंदू पक्ष के वकील जैन ने इस फैसले की तुलना राम मंदिर में ताला खोलने के आदेश से की है और कहा है कि ये इस मामले का टर्निंग प्वाइंट है।
हिंदू पक्ष कुछ समय से ज्ञानवापी परिसर में मौजूद एक तहखाने में पूजा का अधिकार मांग रहा था। यह तहखाना मस्जिद परिसर में है। तहखाने में जहाँ हिंदुओं को पूजा करने का अधिकार मिला है। 17 जनवरी 2024 को हिंदू पक्ष की मांग पर वाराणसी के जिला जज अजय कृष्ण विश्वेश ने हिंदू पक्ष की मांग को मानते हुए वाराणसी से जिला मजिस्ट्रेट को ज्ञानवापी मस्जिद में दक्षिण की तरफ मौजूद तहखाने (विवादित संपत्ति) का रिसीवर नियुक्त किया। कोर्ट ने अपने आदेश में लिखा, ‘‘रिसीवर जिला मजिस्ट्रेट को निर्देश दिया जाता है कि वादग्रस्त संपत्ति को मजिस्ट्रेट अपनी अभिरक्षा में रखें और सुरक्षित रखें. उसके दौरान उसकी स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होने दें।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

रुपयों के अभाव में नहीं मिल सकी एंबुलेंस, पति की आंखों के सामने पत्नी की मौत

झांसी। राशिद पठान। आर्थिक तंगी के चलते एंबुलेंस का इंतजाम न हो पाने का एक …