Breaking News

“तीसरी बार नरेंद्र मोदी बने प्रधानमंत्री”

नई दिल्ली । नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने नरेंद्र मोदी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। नरेंद्र मोदी 2014 में पहली बार देश के प्रधानमंत्री चुने गए थे। 2019 में नरेंद्र मोदी दूसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बने।


अब 2024 में नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है। नरेंद्र मोदी की अगुवाई में एनडीए गठबंधन ने 543 में से 293 सीटों पर जीत दर्ज कर सरकार बनाई है। हालांकि इस बार बीजेपी को अकेले दम पर बहुमत हासिल करने में कामयाब नहीं हो पाई है। नरेंद्र मोदी के शपथ लेने के बाद राजनाथ सिंह ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली।

 

 


पिछली सरकार में राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री का पद संभाल चुके हैं। 2014 में बीजेपी सरकार बनने के बाद राजनाथ सिंह गृह मंत्री बने थे। राजनाथ सिंह लखनऊ से सांसद चुने गए हैं।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास नहीं करा सकी सरकार

नई दिल्ली। 21 घंटों तक संसद में चली चर्चा के बाद हुई वोटिंग में सरकार …