Breaking News

राज्यपाल ने शाहजहांपुर में सफाई कर्मियों और बच्चों को सम्मानित किया

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने आज अपने एक दिवसीय शाहजहांपुर भ्रमण के दौरान अखिल भारतीय सफाई मजदूर गरीब उत्थान यूनियन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सफाई कर्मियों व बच्चों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए राज्यपाल जी ने कहा पिछले 10 साल से माननीय प्रधानमंत्री द्वारा स्वच्छता अभियान की शुरूआत की गयी है। उन्होने कहा कि आने वाली पीढ़ी में सफाई की आदत डाली जाए। रास्ते में आते जाते समय कहीं भी कूड़ा कचरा ना फेंके। उन्होंने बच्चों, सफाई कर्मचारियों एवं शिक्षकों से विशेष रूप से कहा कि साफ सफाई एवं स्वच्छता रखना बहुत जरूरी है।
अपने सम्बोधन में उन्होंने प्रत्येक बच्चे के लिए शिक्षा को आवश्यक बताया और बच्चों की समुचित शिक्षा व्यवस्था पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों तथा समाज सेवकों को उनके दायित्वों के प्रति सक्रिय रहकर कार्य करने पर जोर देते हुए कहा कि जो भी जिम्मेदारियां दी गई हैं, उन्हें अच्छे ढंग से निभाएं। जनपद भ्रमण में राज्यपाल जी ने जनपद के प्रसिद्ध हनुमत धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना भी की।
इस अवसर पर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री के.सी. मिश्रा, जनपद शाहजहाँपुर की महापौर सुश्री अर्चना वर्मा तथा अन्य गणमान्य उपस्थित रहे

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

एन.डी. द्विवेदी ऑल इण्डिया फेडरेशन ऑफ डिप्लोमा इंजीनियर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित

लखनऊ । अखिल भारतीय डिप्लोमा इंजीनियर्स फेडरेशन नई दिल्ली में दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन न्यू …