Breaking News

बिहार में एनडीए गठबंधन ने 200 से अधिक सीटें जीतकर रचा इतिहास

पटना । बिहार का इस बार सबसे ज्यादा चर्चा में था । इस बार कई जानकार चुनाव के नतीजे कुछ अलग तरह से देखने का प्रयास कर रहे थे । लेकिन बिहार विधानसभा चुनावों के नतीजों ने सबको चौंका दिया ।एनडीए 200 से अधिक सीटों और महागठबंधन क़रीब 34 सीटों पर सिमटता दिख रहा है।
चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक़, बीजेपी 87 सीटों और जेडीयू 78 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है। हॉट सीटों को देखें तो उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तारापुर सीट पर 45 हज़ार से अधिक वोटों से जीत दर्ज की है।
वहीं राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने राघोपुर सीट पर 14 हज़ार से अधिक वोटों से जीत दर्ज की है। उनकी पार्टी आरजेडी सिर्फ़ 25 सीटों पर आगे चल रही है।
वहीं, आरजेडी से अलग होकर अपनी पार्टी बनाने वाले तेज प्रताप यादव महुआ सीट पर तीसरे नंबर पर चल रहे हैं। इस सीट पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के उम्मीदवार संजय कुमार सिंह 44 हज़ार से ज़्यादा वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। राघोपुर सीट से तेजस्वी यादव ने 14,532 वोटों से जीत दर्ज की है, उनके सामने बीजेपी के सतीश कुमार थे। तेजस्वी यादव इस सीट से दो बार विधायक रह चुके हैं।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

उत्पीड़न से परेशान मज़दूरों ने सड़क पर उतरकर किया हंगामा

नोएडा। अपनी आलीशान बिल्डिंग और आधुनिक कार्यालयों वाला शहर नोएडा अचानक से इतना उग्र क्यों …