Breaking News

निहारिका साहित्य मंच एवं कंट्री ऑफ़ इंडिया फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर पथ प्रदर्शक सम्मान समारोह का आयोजन

लखनऊ । तारिक़ खान। मशहूर शायर मुनव्वर राणा ने मॉं पर नज़्म लिखते हुए एक शेर कहा था कि ‘‘चलती फिरती हुई आंखों से अज़ॉं देखी है । मै ने जन्नत तो नहीं देखी है मॉं देखी है ।। इसी मॉं को याद करते हुए निहारिका साहित्य मंच एवं कंट्री ऑफ़ इंडिया फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वाधान में माँ आशा देवी की जयंती के उपलक्ष्य में एक संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी तादाद में लोगों ने हिस्सा लिया । इस कार्यक्रम का आयोजन मंच की संस्थापिका डॉ रीमा सिन्हा की माँ की याद में रखा जाता है । इस कार्यक्रम में कवि, कवयित्री, पत्रकार,गायक विभिन्न क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे एवं सभी ने माँ को अपने अंदाज़ में याद किया।


माँ एक ऐसा शब्द व ऐसा एहसास है जिसको याद करके हर इंसान भावुक हो ही जाता है । इस पर बोलते वक़्त सभी की आँखें नम थीं। यह सत्य है माता पिता से हमारा अस्तित्व है और इसकी झलक सभी की रचनाओं में भी मिली।
कार्यक्रम का आरम्भ पूजा श्रीवास्तव की वाणी वंदना से हुआ। तत्पश्चात सभी ने माँ पर अपनी कविता की प्रस्तुतियॉं दी। अंत में पद्म श्री डॉ विद्या बिंदु सिंह जी ने आज के युग के बुराई को भी दिखाने की कोशिश की जो हमारे समाज में बढ़ता जा रहा है। उन्होने बढ़ते वृद्धाश्रम एवं वृद्ध माता पिता के मनोभाव पर भाव विह्वल करने वाला उद्बोधन दिया। उन्होने कहा कि हमको अपने अंदर भी झांकने की ज़रुरत है कि हम आज कैसा समाज बना रहे हैं कि अपने माता पिता को ही वृद्वा आश्रम भेज रहे हैं। हमें इस पर भी विचार करना होगा ।


कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों को माला, अंगवस्त्र, एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। आयोजन में मुख्य रुप से डॉ विद्या बिंदु सिंह, डॉ विभा प्रकाश, उपमा आर्य सहर, डॉ हिमांशु अर्श लखनवी, अरविन्द रस्तोगी,उमा लखनवी, एन आलम, तारिक ख़ान, इस्लाम ख़ान, मुजीब बेग,गुरमीत कौर, परमजीत कौर, संध्या श्रीवास्तव, दीपिका, गीता सक्सेना , पूजा श्रीवास्तव, संदीपिका दीक्षित, जावेद गौरी, अलका अस्थाना, डॉ राधा बिष्ट,मधु अग्रवाल,रेखा बोरा, प्रो. डॉ जहां आरा आदि ने शिरकत करी ।
अंत में मंच के अध्यक्ष अज़ीज़ सिद्दीक़ी एवं संस्थापिका डॉ रीमा सिन्हा ने कार्यक्रम में आये सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

लखनऊ अलीगंज आईटीआई में 8 अप्रैल को रोजगार मेले का आयोजन

लखनऊ लखनऊ के अलीगंज स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) परिसर में 8 अप्रैल को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *