Breaking News
सांकेतिक तस्वीर

पश्चिम बंगाल में 91 लाख मतदाताओं के नाम कटे

पश्चिम बंगाल । पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष एसआईआर की प्रक्रिया के बाद अब तक मतदाता सूची से क़रीब 91 लाख नाम कटे हैं। चुनाव आयोग की ओर से तार्किक विसंगति वाले मतदाताओं के दस्तावेज़ों की जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जारी सूची से यह आंकड़ा सामने आया है।
आयोग ने उन वोटरों की सूची जारी की है जिनके नाम तार्किक विसंगति की सूची में थे और जांच के बाद हटा दिए गए हैं। उस सूची में 60 लाख से कुछ ज़्यादा नाम शामिल थे। उनमें से 27 लाख से ज़्यादा लोगों के नाम कट गए हैं।
सोमवार देर रात जारी इस सूची में इस बात का ब्यौरा दिया गया है कि किस ज़िले से कितने नाम कटे हैं। आयोग के आंकड़ों के मुताबिक़, तार्किक विसंगति वाली सूची में सबसे ज़्यादा 4.55 लाख वोटरों के नाम मुर्शिदाबाद ज़िले से कटे हैं। इससे पहले 28 फ़रवरी की सूची में भी 2.94 लाख नाम कटे थे। यानी अकेले इसी ज़िले से क़रीब 7.49 लाख वोटरों के नाम सूची से कट गए हैं।
उसके बाद मालदा ज़िले से कुल 4.59 लाख वोटरों के नाम कटे हैं। बीती 28 फ़रवरी को प्रकाशित मतदाता सूची से 63.67 लाख नाम हटाए गए थे। अब तार्किक विसंगति वाली सूची में हटे नामों को जोड़ने पर ऐसे मतदाताओं की संख्या 90.83 लाख पहुंच गई है।
बंगाल में एसआईआर शुरू होने से पहले मतदाता सूची में क़रीब 7.66 करोड़ नाम थे। लेकिन ड्राफ़्ट सूची में 58 लाख से ज़्यादा नाम काट दिए गए थे।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

अलीगढ़ में दारा शिकोह पर पुस्तक का भव्य विमोचन गंगा-जमुनी तहज़ीब को मजबूत करने पर जोर

सैय्यद अतीक उर रहीम/ नेशनल ब्यूरो/ करंट मीडिया अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के सुल्तान जहां मंज़िल …