Breaking News
आरोपी सलमान

तंज कसने पर युवक के गर्दन पर बेल्चे से वार

मलिहाबाद । शहज़ाद अहमद खान । मलिहाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहम्मडन टोला गांव में मंगलवार देर रात तंज कसने से गुस्साए युवक ने एक शख्स की गर्दन पर बेल्चे से वार कर दिया था। हालांकि, पुलिस ने हमलावर को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की, जिसके बाद आरोपित ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया । बुधवार को पुलिस ने हमलवार के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

घायल प्रियांशु

प्रभारी निरीक्षक बैजनाथ के मुताबिक, क्षेत्र के मोहम्मडन टोला गांव निवासी चन्द्रिका प्रसाद ने पड़ोसी सलमान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। लिखित शिकायत में पीड़ित ने बताया कि मंगलवार रात करीब 11 बजे बेटे प्रियांशु गौतम का झगड़ा सलमान से हो गया था। इसके बाद सलमान ने बेटे को जान से मारने की नीयत से उसकी गर्दन पर बेल्चे से वार कर दिया। हालांकि, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित घटनास्थल से भाग गया था। जिसके बाद पुलिस ने प्रियांशु को सीएचसी मलिहाबाद में पहुंचाया, जहां से उसे केजीएमयू में रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि देर रात पुलिस ने सलमान को बड़ी-गढ़ी जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया। प्रियांशु पर हमला करने के बाद आरोपित छिपने के लिए ठिकाने की तलाश में था। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि प्रियांशु अक्सर उस पर तंज कसता था। जिस वजह से वह अपना आपा खो बैठा और उसने प्रियांशु पर हमला कर दिया। हालांकि, तनाव की स्थिति के मद्देनजर गांव में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। प्रियांशु के घर वाले हमलावर के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग कर रहे हैं।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

रोबोटिक एंडोक्राइन सर्जरी में पीजीआई की ऐतिहासिक उपलब्धि- 200 सफल सर्जरी का कीर्तिमान

लखनऊ। मो0 ज़ाहिद । चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में तकनीकी नवाचारों ने उपचार को न …