Breaking News

बारिश में सड़क टूटने से ग्रामीणों में आक्रोश

करंट मीडिया । शहजाद अहमद खान। मलिहाबाद विकासखंड के रानीखेड़ा बंजारनखेड़ा मार्ग पर बारिश के चलते सड़क धंसने की घटना सामने आई है। घटना के बाद प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से रास्ते पर आवाजाही रोक दी है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासियों आदित्य, अविनाश, सचिन, रंजीत और अमित ने बताया कि अचानक सड़क के बीचों-बीच जमीन धंसने लगी और कुछ ही देर में वहां एक बड़ा गड्ढा बन गया। गनीमत रही कि उस समय कोई व्यक्ति या वाहन वहां से गुजर नहीं रहा था। यह पहली बार नहीं है जब इस इलाके में जमीन धंसी है। इससे पहले भी इस मार्ग पर 5-6 फीट गहरा गड्ढा बन चुका है। इस बार घटना बंजारनखेड़ा गांव के समीप हुई है, जिससे ग्रामीणों में दहशत और नाराजगी दोनों है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि गड्ढे की तस्वीरें और वीडियो भी बनाए गए हैं, जिनमें साफ देखा जा सकता है कि सड़क किस तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बार-बार होने वाली इन घटनाओं के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी ना तो स्थायी समाधान कर रहे हैं और ना ही कारणों की जांच। ग्रामीणों ने सड़क की जल्द मरम्मत और स्थायी समाधान की मांग की है। उन्होंने चेताया है कि यदि समय रहते समस्या का हल नहीं निकाला गया तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है जिसमें वाहन या राहगीर इसकी चपेट में आ सकते हैं।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

उत्पीड़न से परेशान मज़दूरों ने सड़क पर उतरकर किया हंगामा

नोएडा। अपनी आलीशान बिल्डिंग और आधुनिक कार्यालयों वाला शहर नोएडा अचानक से इतना उग्र क्यों …