Breaking News

पेंटिंग प्रदर्शनी का हुआ समापन

लखनऊ। ‘‘आरंभ‘‘ पेंटिंग प्रदर्शनी का समापन समारोह 27 अप्रैल 2025 को सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर डॉ. ए. के. शुक्ला पूर्व अपर निदेशक चिकित्सा एवं(पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं चेयरमैन आस्था वृद्धाश्रम ) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
डॉ. शुक्ला ने प्रदर्शनी में भाग लेने वाले सभी उभरते कलाकारों के कार्यों की सराहना की और उन्हें अपनी कला साधना को निरंतर जारी रखने के लिए प्रेरित किया। उनकी उपस्थिति ने समारोह को गरिमा प्रदान की और कला के सामाजिक एवं भावनात्मक महत्व को उजागर किया।
यह प्रदर्शनी क्षेत्र के अनेक प्रतिभाशाली कलाकारों की चित्रकृतियों का सुंदर संगम थी, जिसे दर्शकों का भरपूर स्नेह और समर्थन मिला। ‘‘आरंभ‘‘ प्रदर्शनी ने न केवल कलाकारों को मंच प्रदान किया, बल्कि समाज में कला की एकजुट करने वाली शक्ति को भी रेखांकित किया।
हम सभी प्रतिभागियों, अतिथियों और सहयोगियों का हार्दिक धन्यवाद करते हैं, जिनके सहयोग से ‘‘आरंभ‘‘ प्रदर्शनी एक अविस्मरणीय संस्करण बन पाई। राज्य ललित कला अकादमी में आयोजित चित्रकला प्रदर्शनीं में सम्मानित कलाकारों में अभिनव, अनन्या, आरती, हर्षाली, हार्दिक, सोफिया, सौम्या, मानसी, अंतरा, प्रियांशी, आदित्य, स्वरा, श्वेता, सचित, अलीजा, रोमिला और यामिनी शामिल थे।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

रोबोटिक एंडोक्राइन सर्जरी में पीजीआई की ऐतिहासिक उपलब्धि- 200 सफल सर्जरी का कीर्तिमान

लखनऊ। मो0 ज़ाहिद । चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में तकनीकी नवाचारों ने उपचार को न …