Breaking News

देश का बंटवारा हिंदू महासभा की मांग के कारण हुआ-स्वामी प्रसाद मौर्य

बांदा। अपने जोरदार बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने देश के बंटवारे को लेकर एक बयान दिया है। जिसके कारण वह फिर से चर्चा में आ गये है ।
स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा है कि भारत-पाकिस्तान का बंटवारा ‘जिन्ना की वजह से नहीं बल्कि हिन्दू महासभा के हिंदू राष्ट्र की मांग’ के कारण  हुआ।

बांदा में अपने एक कार्यक्रम में मौर्या ने कहा, “भारतीय संविधान कहता है कि धर्म, जाति, लिंग के आधार पर किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जा सकता है। हम नारा देते हैं कि हिंदू, मुस्लिम, सिख-ईसाई आपस में हैं सब भाई-भाई. अगर हिंदू, हिंदू राष्ट्र की बात करेगा, तो मुस्लिम क्यों नहीं करेगा, सिख क्यों नहीं करेगा, बौद्ध क्यों नहीं करेगा, जैन क्यों नहीं बात करेगा. हिंदू राष्ट्र की मांग करने वाले लोग देश के दुश्मन हैं.‘‘।
‘‘बहुत समय पहले हिंदू राष्ट्र की मांग हिंदू महासभा ने किया था. जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष सावरकर भी रहे हैं. जब भारत और पाकिस्तान बन गया, भारत-पाकिस्तान जिन्ना की वजह से नहीं बंटा. इसकी मांग हिंदू महासभा ने की थी और देश का बंटवारा हुआ.‘‘।
इससे पहले मौर्य ने रामचरित मानस को लेकर भी बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि रामचरित मानस में कुछ चैपाइयां विवादित और जाति सूचक हैं जिसे हटा देना चाहिए या फिर इसे पूरी तरह बैन कर देना चाहिए। यह बयान भी उस समय काफी चर्चा में रहा था जिसके कारण स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ लखनऊ में केस दर्ज हुआ था। स्वामी प्रसाद मौर्या हमेशा से बोलने में दबंग रहे है जिसके कारण उनके विरोधी हमेशा उन निशाना साधते रहे है ।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास नहीं करा सकी सरकार

नई दिल्ली। 21 घंटों तक संसद में चली चर्चा के बाद हुई वोटिंग में सरकार …