न्यूयॉर्क के एयरपोर्ट पर प्लेन और ट्रक की टक्कर

न्यूयॉर्क । न्यूयॉर्क के ला गॉर्डिया एयरपोर्ट पर एक विमान की एक ट्रक से टकराने की ख़बर आ रही है । जिसमें कई लोगों के घायल होने की ख़बर है। जानकारी केे अनुसार यह विमान कनाडा के मॉन्ट्रियल से आ रहा था । जब विमान रनवे पर लैंडिंग के बाद रुकने के क्रम में था, तभी उसकी टक्कर न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी पोर्ट अथॉरिटी के एक ट्रक से हो गई। यही अथॉरिटी इस एयरपोर्ट का संचालन भी करती है।
हादसे का शिकार विमान सीआरजे 900 मॉडल का एक छोटा विमान था और जिसमें 70 से 90 लोग सवार थे। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं। इस हादसे के बाद न्यूयॉर्क के ला गॉर्डिया एयरपोर्ट को अगली सूचना तक के लिए बंद कर दिया गया है। ऐसी भी समाचार आ रहे हैं कि इस विमान में सिर्फ यहूदी सवार थे ।

About CM-Admin

Check Also

शाहजहांपुर में ईद-उल-फितर पर अमन-चैन की गई दुआ

शाहजहांपुर । मो0 आफाक यूपी के शाहजहांपुर मे ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर शहर के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *