“ट्रेन की चपेट में आने से सिपाही की मौत”

शाहजहांपुर। मो0आफाक । उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बृहस्पतिवार को बताया कि पुलिस लाइन में तैनात सिपाही अश्ववीर सिंह (24) बुधवार रात इंदिरा नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास एक ट्रेन की चपेट में आ गया। घटना में उसका एक पैर कट गया और बहुत ज्यादा खून बह जाने के चलते इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अश्वबीर सिंह शामली जनपद के रहने वाले थे।

About currentmedia09@gmail.com

Check Also

एसपी ने होली पर्व के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

शाहजहांपुर । मुबारक अली। शाहजहांपुर पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, सीओ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *