Breaking News

सात साल बाद चीन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

बीजिंग । चीन पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने एक एक्स पोस्ट में लिखा कि वह तियानजिन पहुंच गए हैं और अब एससीओ समिट की बैठकों और अलग-अलग देशों के नेताओं से मुलाक़ात का इंतज़ार कर रहे हैं। पीएम मोदी चीन के तियानजिन में 31 अगस्त से 1 सितंबर तक होने वाले शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
विदेश मंत्रालय की ओर से जारी प्रेस रिलीज़ के मुताबिक़, प्रधानमंत्री समिट के दौरान कई देशों के नेताओं से द्विपक्षीय मुलाकात करेंगे। भारत 2017 से शंघाई सहयोग संगठन का सदस्य है । पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की पिछली मुलाक़ात पिछले साल अक्तूबर में रूस में हुई थी।
2018 के बाद यह प्रधानमंत्री मोदी का पहला चीन दौरा है। यानी लगभग सात साल बाद मोदी चीन की यात्रा पर पहुंचे हैं। पीएम मोदी का दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब लद्दाख़ में अप्रैल 2020 से पहले की यथास्थिति बहाल नहीं हो पाई है। हालांकि, चीन भारत का दूसरा सबसे बड़ा ट्रेड पार्टनर है। पिछले साल चीन के साथ भारत का द्विपक्षीय व्यापार क़रीब 127.7 अरब डॉलर हुआ था .

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास नहीं करा सकी सरकार

नई दिल्ली। 21 घंटों तक संसद में चली चर्चा के बाद हुई वोटिंग में सरकार …