Breaking News

मोमिन अन्सार सभा ने शुरु किया वार्षिक सदस्यता अभियान

लखनऊ। लखनऊ से मोमिन अन्सार सभा का वार्षिक सदस्यता अभियान विगत सोलाह वर्षाे की तरह इस वर्ष भी 1 सितम्बर से शुरू हो गया है जो सम्पूर्ण भारत मे चलेगा।
मोमिन अन्सार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद अकरम अन्सारी ने मोमिन अन्सार सभा के सदस्य , अन्सारी , बुनकर , पसमान्दा समाज को सम्बोधित करते हुऐ कहा की आज 01 सितम्बर 2025 से मोमिन अन्सार सभा के 16वंे वार्षिक सदस्य्ता अभियान 2025 का आगाज़ हो गया है। जो 30 सितम्बर तक चलेगा यह दिन हमारी मेहनत, कामयाबी और एकजुटता की याद दिलाता है। बेशक़ इन सब कामयाबियों में इम्तिहानात और रुकावटें आई लेकिन अल्लाह के हुक्म से हम सब ने हर रुकावट और इम्तिहान को कामयाबी के साथ पार किया । बेशक़ इसमें हर एक औहदेदार व सदस्य की मेहनत और कोशिश क़ाबिले तारीफ है। पिछले वर्षाे मे हम सब ने एक जुटता के साथ बेइंतहां नाखुशगवार हालात में भी रोज़गार तालीम तहफ्फुज़ के मुख्तलिफ मैदानों में सामाजिक कामों को अंजाम दिया जिससे क़ौमो मिल्ल्त को कुछ राहत मुहैया हो सकी। हमें अपनी इस मेहनत को बरकरार रखना है। हमारा सालाना मेम्बरशिप प्रोग्राम हमें मौक़ा देता है कि अब हम और आगे बढ़ने का इरादा करें।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

एसपी सौरभ दीक्षित का घर बैठे न्याय अभियान हो रहा है सुपरहिट

शाहजहाँपुर। मुबारक अली। कोई पुलिस अधिकारी अगर पुलिस की छवि को बेहतर करने पर आ …