Breaking News

चोरों में नहीं है पुलिस को कोई खौफ

मलिहाबाद/लखनऊ । अरसलान खान। बेखौफ चोरों ने पुलिस गश्त की पोल खोलते हुए माल थाने से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर कस्बा माल से सटे हीरो असलम ऑटो केयर एजेंसी को अपना निशाना बना करीब साढ़े तीन लाख रुपयों की नकदी सहित डीवीआर उठा ले गये। मौके पर पहुंची पुलिस व डॉग स्क्वाड की टीम ने सघनता से जांच कर एफआईआर दर्ज कर चोरों की तलाश शुरु कर दी है।
माल, रहीमाबाद व मलिहाबाद में इन दिनों चोरों का आतंक जोरों पर है । चोर दिन हो या रात पुलिस को चुनौती दे चोरी की घटनाओं को अंजाम लगातार देते चले जा रहे है। इसी का नतीजा है कि बीती रात माल थाने से महज 5 सौ मीटर की दूरी पर माल कस्बा से सटे हीरो की असलम ऑटो केयर एजेंसी को निशाना बनाते हुए बेखौफ चोरों ने पुलिस गश्त की पोल को खोलते हुए प्रथम तल पर बने एजेंसी मालिक के कार्यालय के पीछे लगी खिड़की की सरिया को तिरछी कर अंदर घुस कार्यालय में रखी 3 लाख 50 हजार 5 सौ रूपयों की नकदी सहित सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर उठा ले गए । जिसकी भनक न तो पुलिस गश्त पर चल रहे पुलिसकर्मियों का लगी और न ही चोरी की घटना से 5 सौ मीटर दूर स्थित माल थाने को लगी । सूचना पर पहुंची माल पुलिस ब डॉग स्क्वाड की टीम ने बारीकी से निरीक्षण कर चोरों की तलाश में शुरु कर दी है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

होली एवं ईद मिलन समारोह का भव्य आयोजन

लखनऊ। नेशनल हेल्पिंग फाउंडेशन द्वारा सामाजिक एकता, भाईचारे और आपसी सद्भाव को मजबूत करने के …