Breaking News

अफ़ग़ानिस्तान में आए भूकम्प में 800 से अधिक लोगों की मौत

कंधार । परेशानियॉं लगता है कि अफ़ग़ानिस्तान का पीछा नहीं छोड़ रही हैं । अफ़ग़ानिस्तान अभी अपनी वर्षो से बर्बाद आर्थिक स्थति को सही नहीं कर पाया है । अब अफ़ग़ानिस्तान के पूर्वी हिस्से में आए 6.0 की तीव्रता के भूकंप में अब तक 800 से अधिक लोगों के मारे जाने की ख़बर है जबकि कम से कम 4000 लोगों के घायल होने की ख़बरें हैं।
भूकम्प का केंद्र अफ़ग़ानिस्तान के पाँचवें बड़े शहर जलालाबाद से 27 किलोमीटर दूर, सतह से लगभग 10 किलोमीटर की गहराई में मौजूद था। आधी रात को आए इस भूकंप के कारण मिट्टी और पत्थर से बने घर ढह गए।
भूकंप से दूर दराज़ के पहाड़ी इलाक़े प्रभावित हुए हैं जहां मोबाइल सिग्नल का बहुत सीमित कवरेज है और भूस्खलन से सड़कें बंद हैं। घायलों को मलबे से निकालकर हेलीकॉप्टरों के ज़रिए सुरक्षित जगहों तक पहुँचाया जा रहा है । और बचे हुए लोगों की तलाश लगातार जारी है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास नहीं करा सकी सरकार

नई दिल्ली। 21 घंटों तक संसद में चली चर्चा के बाद हुई वोटिंग में सरकार …