Breaking News

वीरभद्र सिंह जी के कण-कण में हिमाचल था- प्रियंका गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी ने सोमवार को शिमला में रिज मैदान पर हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान उनके साथ पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, वीरभद्र सिंह की पत्नी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, पार्टी महासचिव सचिन पायलट, पूर्व प्रभारी राजीव शुक्ला, सांसद दीपेंद्र हुड्डा समेत कई नेता मौजूद थे।
इस अवसर पर प्रियंका गांधी ने अपने संबोधन की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए की। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह ऐसे शख्स थे, जिनके कण-कण में हिमाचल था। उन्होंने एक चाय की दुकान के किस्से का जिक्र करते हुए कहा कि वीरभद्र सिंह का व्यक्तित्व इतना मिलनसार था कि जनता को यह महसूस नहीं होता था कि वह मुख्यमंत्री हैं, जनता उन्हें अपना मानती थी।
कांग्रेस महासचिव ने कहा कि नेताओं का जनता से ऐसा जुड़ाव ही कांग्रेस की परंपरा है, जो नेहरू जी और इंदिरा गांधी के समय से चली आ रही है। उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री सुक्खू भी इसी परंपरा को निभाते हैं, वे सरलता से जीवन जीते हैं और हमेशा जनता की बात सुनते हैं, उनके बीच रहते हैं।
प्रियंका गांधी ने हिमाचल प्रदेश में आई आपदा का मुद्दा उठाते हुए मोदी सरकार पर प्रदेश की अनदेखी के पुख्ता आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन से हुई भयंकर तबाही के बावजूद कांग्रेस सरकार होने के कारण मोदी सरकार ने आवश्यक मदद नहीं दी। उन्होंने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि यहां परिवार उजड़ गए, घर बह गए, पाठशालाएं तबाह हो गईं, लेकिन केंद्र की तरफ से मदद नहीं मिली। उन्होंने कहा कि आज तक जो मदद सुक्खू सरकार ने मांगी है, वह केंद्र सरकार ने नहीं दी है। ऐसा इसलिए है क्योंकि भाजपा की राजनीति सिर्फ और सिर्फ चुनाव जीतने तक सीमित रहती है। जहां कांग्रेस की सरकार होती है, वहां जनता की जरूरतों को नजरअंदाज किया जाता है।
प्रियंका गांधी कहा कि आज हमारे देश को सबसे अधिक आवश्यकता ऐसे नेताओं की है, जो प्रचार की बजाय जनता के कल्याण के लिए कार्य करें। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी का उदाहरण देते हुए कांग्रेस महासचिव ने कहा कि वे निडर होकर देशहित में बोलते हैं। वे उसी विचारधारा का प्रतिनिधित्व करते हैं जिसके आधार पर यह देश बना, जिसके मूल्यों पर कांग्रेस पार्टी चली है और आगे भी चलती रहेगी। उन्होंने कहा कि आज ऐसी राजनीति चाहिए जो विकास, शिक्षा, रोजगार के लिए प्रतिबद्ध हो। उन्होंने अफसोस जताया कि केंद्र की मोदी सरकार इस प्रकार की राजनीति नहीं कर रही है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

खामोश हो गई आशा भोसले की आवाज़

मुबंई । मशहूर सिंगर आशा भोसले का रविवार को निधन हो गया. मुंबई के ब्रीच …