Breaking News

राहुल गांधी ने लगाए वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोप

नई दिल्ली । जबसे महाराष्ट्र के चुुनाव संपन्न हुए हैं तब से लगातार विपक्ष चुनाव में धांधली का आरोप चुनाव आयोग पर लगाया जा रहा है । इसी सिलसिले में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस करी है। राहुल गांधी ने एनसीपी (शरद पवार) की नेता सुप्रिया सुले और शिवसेना (उद्धव ठाकरे) के नेता संजय राउत के साथ नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान वोटर लिस्ट में हेराफेरी की गई।
राहुल गांधी ने कहा कि इस दौरान 39 लाख नए वोटर जोड़े गए. वहीं, लोकसभा चुनाव से पहले 32 लाख नए वोटर जोड़े गए थे। उन्होंने कहा, ये नए वोटर कौन हैं और कहां के हैं। हमें इसकी जानकारी मिलनी चाहिए. उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले अल्पसंख्यकों के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए. हमें लोकसभा और विधानसभा के वोटरों की लिस्ट चाहिए। कई वोटरों के नाम लिस्ट से हटाए गए. एक बूथ के वोटरों को दूसरे बूथ में भेज दिया गया।
उन्होंने कहा, जिन मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए, उनमें से ज्यादातर दलित,आदिवासी और अल्पसंख्यक समुदाय के हैं। हमने चुनाव आयोग को बार-बार वोटर लिस्ट देने को कहा है। लेकिन, उन्होंने हमारे आग्रह का कोई जवाब नहीं दिया। विपक्ष के नेता ने ये सब संसद में कहा है। लेकिन, चुनाव आयोग ने जवाब नहीं दिया है। इसका मतलब ये है कि वो जो कर रहे हैं, उसमें कुछ गलत है. मैं कोई आरोप नहीं लगा रहा हूं. मैं सिर्फ़ डेटा पेश कर रहा हूं. ये साफ बताता है कि गड़बड़ी हुई है।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में एकनाथ शिंदे गुट वाली शिवसेना, एनसीपी (अजित पवार) और बीजेपी के गठबंधन वाले महायुति को 235 सीटें मिली थीं. जबकि एनसीपी (शरद पवार), शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) और कांग्रेस के गठबंधन महाविकास अघाड़ी को सिर्फ 47 सीटें ही मिल पाई थीं।
बीजेपी को 132 सीटों पर जीत मिली थीं. शिवसेना (एकनाथ) को 57 और अजित पवार की एनसीपी को 41 सीटों पर जीत हासिल हुई थी. महाविकास अघाड़ी में उद्धव ठाकरे की अगुआई वाली शिवसेना सिर्फ़ 20 सीटों पर जीत पाई। कांग्रेस को 16 और शरद पवार की एनसीपी 10 पर सिमट गई थी। समाजवादी पार्टी को दो सीटें मिलीं थीं।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

बाबासाहेब के आदर्शों से सशक्त हो रहा भारत- केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को शिक्षा …