Breaking News

बेहोश मरीज की 108 एंबुलेंस ईएमटी और पायलट ने बचाई जान’

एटा । उत्तर प्रदेश सरकार की संचालित 108 एंबुलेंस सेवा समय पर पहुंचकर मरीजों की जान बचाने के लिए 24 घंटे तत्पर रहती है। संचालित निशुल्क एंबुलेंस सेवा प्रतिदिन सैकड़ों गंभीर मरीजों को समय पर पहुंचकर सीन से अस्पताल और जब डॉक्टर रिफर कर देते है तो बड़े अस्पताल ले जाकर जान बचाती है। एंबुलेंस में तैनात प्रशिक्षित ईएमटी रास्ते में उसके बीपी, पल्स समेत अन्य शरीर की स्थिति की जानकारी लेकर विभागीय डाक्टरो की टीम से सुझाव लेकर मरीज को प्राथमिक उपचार देते हुए अस्पताल पहुंचाते। इसी दौरान थाना क्षेत्र जैथरा के बहगौ गांव की एक महिला जिनका नाम राजवती था जो कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैथरा में भर्ती थी । जिनको जिला अस्पताल एटा के लिए रेफर किया गया । घर के लोगों ने 108 पे कॉल किया तो ’गाड़ी संख्या न्च्32ठळ9762’ को इसकी सूचना मिली सूचना मिलते ही पायलट श्याम कुमार और ईएमटी अनिल कुमार तुरंत मौके पर एम्बुलेंस लेकर पहुंच गए, मरीज राजवती उम्र 85 वर्ष की हालत को देखकर ईएमटी अनिल कुमार प्रारंभिक आकलन करके मरीज सुरक्षित एंबुलेंस में शिफ्ट किया और उसके बाद मरीज के वाइटल चेक किए । तत्पश्चात बड़ी सूझबूझ के साथ विभागीय डॉक्टर डॉ राकेश कुमार को मरीज के बारे में जानकारी दी डाक्टर राकेश कुमार के द्वारा बताए गए सुझाव के माध्यम से मरीज को प्राथमिक उपचार के साथ मरीज को जिला अस्पताल एटा भर्ती कराया, जिससे मरीज की जान बच गई।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

रोगियों का इलाज कराना बहुत ही नेक काम-खालिद रशीद

लखनऊ। मानवता की बुनियाद समाज सेवा के जज्बे से हमवार होती है। खुदा पाक के …