Breaking News

“राहुल गांधी ने पत्रकारों को याद दिलाया ‘सिद्धू मूसेवाला का गाना “

नई दिल्ली । शनिवार को जैसे ही मतदान समाप्त हुआ उसके बाद जारी हुए एग्जिट पोल्स की चर्चा सारे चैनलों पर जारी है और एनडीए समर्थक बहुत प्रसन्न हो रहे हैं वहीं इण्डिया गठबंधन पर सवाल उठाए जा रहे हैं । राहुल गांधी ने एग्जिट पोल पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि ये ‘मोदी मीडिया का पोल‘ है।
अधिकतर चैनलों के एग्जिट पोल्स में बीजेपी को नेतृत्व में एनडीए 543 में से 350 से अधिक सीटें मिलने के अनुमान जाहिर किए गए हैं। कहीं कहीं तो 400 पार तक दिखाया जा रहा है । कांग्रेस नेता राहुल गांधी से जब पत्रकारों ने एग्जिट पोल्स को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा, “इसका नाम एग्जिट पोल्स नहीं है, ये मोदी मीडिया पोल है, ये मोदी जी का पोल है, उनकी फैंटेसी का पोल है.”।
पत्रकारों ने जब राहुल गांधी से पूछा कि इंडिया गठबंधन की कितनी सीटें आ रही हैं तो उन्होंने कहा, “सिद्धू मूसेवाला का सॉन्ग सुना है आपने. 295.”। दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला ने 295 शीर्षक से एक गीत रिलीज किया था। राहुल गांधी ने कहा कि इंडिया गठबंधन की 295 सीटें आ रही हैं। विपक्ष के अधिकतर नेताओं ने एग्जिट पोल्स को खारिज किया है और 4 जून को आ रहे नतीजों में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने का दावा किया है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

शांतिपूर्ण माहौल में अदा हुई ईद-उल-अज़हा की नमाज

शाहजहांपुर। मो0आफाक । शाहजहांपुर में ईद-उल-अजहा का त्योहार गुरुवार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में …