Breaking News

“पाँचवें चरण में 49 सीटों पर वोटिंग उम्मीदवारों का भविष्य होगा मशीनों में बंद”

लखनऊ । लोकसभा चुनाव में पाँचवें चरण के लिए वोटिंग 20 मई को यानी आज सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है. इस चरण में छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 49 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। पाँचवें चरण में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी, जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला समेत कुल 695 उम्मीदवार मैदान में हैं। आज सुबह से वोट डालने वालों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है । लखनऊ में सुबह से ही लम्बी कतारें देखने को मिल रही है।
इस चरण में जिन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है, वो हैं- बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर, लद्दाख। आइए जानते हैं पाँचवें चरण से जुड़ी कुछ अहम बातें. साथ ही ऐसे दिग्गजों और उनकी सीटों का ब्योरा जो इस चरण में चुनावी मैदान में हैं।
बिहार (05 सीटें) – सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण और हाजीपुर
झारखंड (03 सीटें) – चतरा, कोडरमा, हजारीबाग
महाराष्ट्र (13 सीटें)- धुले, ढिंढोरी, नाशिक, पालघर, भिवंडी, कल्याण, ठाणे, मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर पश्चिम, मुंबई उत्तर पूर्व, मुंबई उत्तर मध्य, मुंबई दक्षिण मध्य, मुंबई दक्षिण
ओडिशा (05 सीटें)- बरगढ़, सुंदरगढ़, बोलनगीर, कंधमाल, आस्का
उत्तर प्रदेश (14 सीटें) – मोहनलाल गंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज और गोंडा
पश्चिम बंगाल (07 सीटें) – बनगांव, बैरकपुर, हावड़ा, उलुबेरिया, श्रीरामपुर, हुगली, आरामबाग
जम्मू कश्मीर (01 सीट) – बारामूला
लद्दाख (01 सीट) – लद्दाख

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास नहीं करा सकी सरकार

नई दिल्ली। 21 घंटों तक संसद में चली चर्चा के बाद हुई वोटिंग में सरकार …