Breaking News

राहुल गांधी ने अमेरिका में अदानी पर आरोप तय होने के मुद्दे को लेकर मोदी सरकार को घेरा

रायबरेली । जबसे अडानी पर अमेरिका में केस दर्ज हुए हैं तबसे राहुल गांधी ने अडानी को लेकर सरकार पर हमले और तेज़ कर दिये हैं। राहुल गांधी अपने रायबरेली के दौरे के दौरान जम कर सरकार को घेरा । कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रायबरेली के लालगंज क्षेत्र में युवाओं के साथ बातचीत करते हुए उद्योगपति गौतम अदानी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, कि नरेंद्र मोदी अमेरिका की प्रेस को बोल रहे हैं कि अदानी मेरा मित्र हैं और मैं इसके बारे में अमेरिका के राष्ट्रपति से सवाल नहीं पूछूंगा।
उन्होंने कहा, अदानी के खि़लाफ़ अमेरिका में केस दर्ज है कि इसने भ्रष्टाचार और चोरी की है। हमारे प्रधानमंत्री वहां जाकर कहते हैं कि ये हमारा निजी मामला है, इस पर हम चर्चा नहीं करेंगे। राहुल ने कहा, अगर वह सचमुच में हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री होते तो वह डोनाल्ड ट्रंप के पास जाकर कहते कि मुझे बताओ क्या है, मैं जांच करूंगा और उनको भेजने की ज़रूरत होगी तो मैं उन्हें भेजूंगा।
दरअसल, अमेरिका दौरे पर गए पीएम मोदी जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे तो उनसे सवाल किया गया कि क्या आपने ट्रंप के साथ गौतम अदानी मामले पर चर्चा की और क्या आपने मामले में ट्रंप से कार्रवाई करने की बात कही है?
इसके जवाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था, भारत एक लोकतांत्रिक देश है. हमारे संस्कार और संस्कृति वसुधैव कुटुंबकम की है। हम पूरे विश्व को एक पूरा परिवार मानते हैं और हर भारतीय को मैं अपना मानता हूँ. ऐसे व्यक्तिगत मामलों के लिए दो देश के मुखिया न मिलते हैं, न बैठते हैं और न ही बात करते हैं।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

उत्पीड़न से परेशान मज़दूरों ने सड़क पर उतरकर किया हंगामा

नोएडा। अपनी आलीशान बिल्डिंग और आधुनिक कार्यालयों वाला शहर नोएडा अचानक से इतना उग्र क्यों …