Breaking News

आरएसएस-बीजेपी को संविधान नहीं, मनुस्मृति चाहिए- राहुल गांधी

नई दिल्ली । कांग्रेस नेता राहुल गांधी आरएसएस और भाजपा पर कोई मौका नहीं छोड़ते हैं हमला करने के लिए । विशेष रुप से जब आरएसएस और भाजपा उनको मौका देती है । अब आरएसएस के बड़े पदाधिकारी दत्तात्रेय होसबाले के संविधान की प्रस्तावना में समाजवादी और धर्मनिरपेक्ष शब्दों पर दिए गए बयान को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, आरएसएस का नक़ाब फिर से उतर गया। उन्होंने कहा, संविधान इन्हें चुभता है क्योंकि वो समानता, धर्मनिरपेक्षता और न्याय की बात करता है।
आरएसएस-बीजेपी को संविधान नहीं, मनुस्मृति चाहिए। ये बहुजनों और ग़रीबों से उनके अधिकार छीनकर उन्हें दोबारा ग़ुलाम बनाना चाहते हैं। कांग्रेस सांसद ने कहा, ष्संविधान जैसा ताक़तवर हथियार उनसे छीनना इनका असली एजेंडा है।
उन्होंने कहा, आरएसएस ये सपना देखना बंद करे. हम उन्हें कभी सफल नहीं होने देंगे. हर देशभक्त भारतीय आखि़री दम तक संविधान की रक्षा करेगा।
दत्तात्रेय होसबाले ने गुरुवार को कहा था कि ‘समाजवादी’ और ‘धर्मनिरपेक्ष’ शब्दों को आपातकाल के दौरान संविधान की प्रस्तावना में शामिल किया गया था। उन्होंने कहा, आपातकाल के दौरान संविधान की प्रस्तावना में दो शब्द जोड़े गए. ये दो शब्द ‘‘समाजवादी‘‘ और ‘‘धर्मनिरपेक्ष‘‘ हैं. ये प्रस्तावना में पहले नहीं थे। होसबाले ने कहा, इन्हें प्रस्तावना में रहना चाहिए या नहीं, इस पर विचार किया जाना चाहिए।

About currentmedia09@gmail.com

Check Also

आयतुल्ला अली खामेनेई के निधन की खबर पर शिया समुदाय ने निकाला कैंडल मार्च

शाहजहांपुर। मो0आफाक। ईरान के सर्वाेच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई के निधन की खबर के बाद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *