Breaking News

राष्ट्रीय एकता दिवस पर ‘रन फॉर यूनिटी’ रैली का आयोजन

लखनऊः प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में आज राजभवन से ‘रन फॉर यूनिटी’ रैली का आयोजन किया गया। यह आयोजन राष्ट्रीय एकता दिवस तथा भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में किया गया।
रैली को विशेष सचिव, श्री राज्यपाल, श्री श्रीप्रकाश गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर राजभवन से रवाना किया। इससे पूर्व सरदार पटेल जी की प्रतिमा पर विशेष सचिव, श्री राज्यपाल तथा अन्य अधिकारियों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
रैली में राजभवन के अधिकारी एवं कर्मचारीगण, लखनऊ स्थित विभिन्न विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राएं एवं अध्यापकगण सम्मिलित हुए। ‘रन फॉर यूनिटी’ रैली राजभवन के बड़े लॉन से सरदार पटेल जी की प्रतिमा के पास से प्रारंभ होकर गेट संख्या-02, हजरतगंज चौराहा, लालबाग, नावेल्टी, सचिवालय मार्ग होते हुए राजभवन गेट संख्या-08 से वापस बड़े लॉन में संपन्न हुई। रैली का संचालन श्री जमाल अहमद सिद्दीकी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर रैली को संबोधित करते हुए विशेष सचिव श्री राज्यपाल श्री श्रीप्रकाश गुप्ता ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता एवं राष्ट्रीय एकता में सरदार वल्लभभाई पटेल का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि 500 से अधिक रियासतों को एक ध्वजतिरंगे के नीचे संगठित कर भारत संघ में विलय कराना अत्यंत चुनौतीपूर्ण कार्य था, जिसे सरदार पटेल ने अद्भुत कूटनीति, दृढ़ इच्छाशक्ति एवं दूरदर्शिता से पूर्ण किया।
उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के निर्माण की है। इसके लिए स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना होगा तथा विदेशी निर्भरता को कम करना होगा। विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राओं से अपेक्षा है कि वे नौकरी प्राप्त करने वाले नहीं, बल्कि रोजगार सृजन करने वाले बनें तथा वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की प्राप्ति में सक्रिय भूमिका निभाएँ।
इस अवसर पर डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, लखनऊ के कुलपति प्रो0 जयप्रकाश पाण्डेय, लखनऊ विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो0 मनुका खन्ना, वित्त नियंत्रक, राजभवन श्रीमती हिमानी चौधरी सहित, राजभवन के अधिकारीगण, कर्मचारीगण, अध्यासितगण एवं विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

उत्पीड़न से परेशान मज़दूरों ने सड़क पर उतरकर किया हंगामा

नोएडा। अपनी आलीशान बिल्डिंग और आधुनिक कार्यालयों वाला शहर नोएडा अचानक से इतना उग्र क्यों …