Breaking News

एसडीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ समाधान दिवस

करंट मीडिया न्यूज़
अर्सलान ख़ान
मलिहाबाद । समाधान दिवस में एसडीएम अंकित कुमार की अध्यक्षता में प्रार्थना पत्रों को सुना गया। 70 में से आठ का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
फूलचंद्र खेड़ा मजरा माधोपुर गांव की रहने वाली सुनीता ने क्षेत्रीय लेखपाल व दरोगा पर ज़मीन पर कब्जा कराने व धमकाने का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया। आरोप है कि पति की मृत्यु के बाद गांव के ही विपक्षी व क्षेत्रीय लेखपाल व हल्का दरोगा से सांठ गांठ करके मकान व सहन की जमीन पर जबरन कब्जा कर रहे हैं। 11 नवंबर 2025 को हल्क़ा लेखपाल घर के सामने की जमीन की नाप जोक कर रहे थे। आरोप है उसने व गांव वालों ने लेखपाल से नापने का आदेश मांगा तो लेखपाल गालियां देने लगे। वहीं मलिहाबाद बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष शशिकांत मिश्रा ने बताया कि तहसील परिसर में लगे हैंड पंप से गंदा पीला पानी आ रहा है जिससे अधिवक्ता व मुवक्किलों के लिए पानी का इतंजाम न होने से काफ़ी समस्या हो रही है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

रोबोटिक एंडोक्राइन सर्जरी में पीजीआई की ऐतिहासिक उपलब्धि- 200 सफल सर्जरी का कीर्तिमान

लखनऊ। मो0 ज़ाहिद । चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में तकनीकी नवाचारों ने उपचार को न …