Breaking News

विधायक श्री आलम बदी के निधन पर सतीश महाना ने गहरा शोक व्यक्त किया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष श्री सतीश महाना ने आजमगढ़ जनपद की निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र के 90 वर्षीय वयोवृद्ध विधायक श्री आलम बदी जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
माननीय अध्यक्ष श्री महाना ने अपने शोक संदेश में कहा कि श्री आलम बदी जी का निधन प्रदेश की राजनीति एवं सार्वजनिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा सामाजिक सरोकारों के प्रति उल्लेखनीय योगदान दिया। उनका सादगीपूर्ण व्यक्तित्व और जनकल्याण के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा।
माननीय अध्यक्ष ने दिवंगत पुण्यात्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि वे उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों, समर्थकों एवं उनके असंख्य शुभचिंतकों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

शाहजहांपुर में बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट

शाहजहांपुर। मुबारक अली । गर्रा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी …