Breaking News

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इलाइट चौराहे पर करा धरना-प्रदर्शन

झांसी। राशिद पठान । दिल्ली में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इलाइट चौराहे पर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश सचिव महेश कश्यप ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गिरफ्तारी की कार्रवाई को लोकतंत्र पर हमला बताया।
धरने की सूचना पर मौके पर पहुंची नवाबाद थाना पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे प्रदेश सचिव महेश कश्यप सहित कई सपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने के बाद कुछ देर तक मौके पर तनावपूर्ण माहौल बना रहा।
सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराने पर भी पुलिस ने कार्रवाई की । इस दौरान महेश कश्यप पूर्व जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी, अरविंद वशिष्ठ, विश्व प्रताप यादव अनस मकरानी स्वदेश सिंह यादव सत्येंद्र पूरी अभिषेक हामिद मकरानी राहुल माल्या डॉ रघुवी चौधरी स्वदेश यादव मनोज दुवे आदि लोग मौजूद रहे।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

प्रोफेसर सीमा अलवी चुनी गई ब्रिटिश अकादमी की इंटरनेशनल फेलो

लखनऊ। मौलाना आज़ाद मेमोरियल अकादमी, लखनऊ के अध्यक्ष शारिक अलवी तथा महासचिव डॉ. अब्दुल कुद्दूस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *