“पर्यावरण को बेहतर करने के लिए एसबीआई की अच्छी पहल”

मलिहाबाद/लखनऊ। करेन्ट मीडिया। शहज़ाद अहमद खान । एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत भारतीय स्टेट बैंक के कर्मचारियों ने विभिन्न स्थानों पर 500 पेड़ों का वृक्षारोपण किया । इसके साथ ही खाताधारकों से भी एक-एक पेड़ लगाने की अपील की।
भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक मर्तुन्ज्य दुबे ने अपने स्टाफ के साथ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरुवार को महात्मा गांधी इण्टर कालेज सहित विभिन्न स्थानों पर 500 पेड़ों का वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक मर्तुन्ज्य दुबे ने अपने खाता धारकों को एक-एक पेड़ लगाने के लिये अपील की। उन्होंने कहा कि वृक्षों से हमें शुद्ध आक्सीजन मिलती है। साथ ही पर्यावरण संतुलित रहता है। इसलिये हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाना चाहिये। इस अवसर पर बैंक के कर्मचारी राजेश पाण्डेय, विमलेश कुमार भजनलाल, रोहित सहित क्षेत्र के कई दर्जन खाताधारक भी मौजूद रहे।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

हक़ मांगने से नहीं मिलता बल्कि उसके लिए लड़ना पड़ता है- राहुल गांधी

लखनऊ। समाज के दलित, शोषित, वंचित, पीड़ित, तथा गरीब, वर्ग के लोगों के हितों की …