Breaking News

डीएम आवास पर सेल्फी विथ डीएम ऑन हाई टी कार्यक्रम आयोजित

शाहजहांपुर। मो0आफाक। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार को अपने आवास पर हाई टी विद डीएम’ कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें जिले के उन बीएलओ को आमंत्रित किया गया जिन्होंने सौ फीसदी कार्य पूर्ण कर उदाहरण प्रस्तुत किया है।

जिलाधिकारी ने सभी उत्कृष्ट बीएलओ को ‘सेल्फी विद टी’ कार्यक्रम के दौरान प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बीएलओ चुनाव प्रक्रिया की रीढ़ हैं और उनकी मेहनत, समर्पण व टीमवर्क से ही मतदाता सूची शुद्ध और अद्यतन बन पाती है। डीएम ने बताया कि 30 नवंबर तक 100 प्रतिशत कार्य पूर्ण करने वाले बीएलओ में से 20 का चयन एक दिसंबर को लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा, जिन्हें मोबाइल फोन देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने सभी बीएलओ को गणना प्रपत्रों के 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पर बधाई देते हुए मैपिंग कार्य को भी शत-प्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही छांटे गए एएसडी वोटर्स की नियमित जांच-पड़ताल पर विशेष जोर दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि आप सभी की मेहनत से ही जनपद की रैंकिंग बेहतर हुई है। आगे भी इसी गति और ईमानदारी से कार्य करते रहें। कार्यक्रम में नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार, एसडीएम सदर संजय कुमार पाण्डेय सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

बाबासाहेब के आदर्शों से सशक्त हो रहा भारत- केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को शिक्षा …