Breaking News
संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना सफाई का जायज़ा लेते हुए

पीएम मोदी के जन्मदिवस पर लखनऊ में “सेवा पखवाड़ा” का शुभारंभ

लखनऊ। विश्वप्रसिद्ध भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के पावन अवसर पर बुधवार को राजधानी लखनऊ में “सेवा पखवाड़ा” का शुभारंभ स्वच्छता अभियान के साथ हुआ। यह विशेष अभियान 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर-2025 (गांधी जयंती) तक पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा।
कार्यक्रम की शुरुआत लखनऊ के ऐतिहासिक हजरतगंज चौराहे से की गई। इस अवसर पर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री तथा लखनऊ जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना और लखनऊ की महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल ने स्वच्छता अभियान में सम्मिलित होकर जनजागरण का संदेश दिया।


स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा की धुलाई और सफाई से हुई। इसके बाद सरदार वल्लभभाई पटेल और संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं की साफ-सफाई कर उन पर माल्यार्पण किया गया। वहीं, ’मंत्री श्री सुरेश खन्ना’ जी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी का सपना स्वच्छ भारत है और सेवा पखवाड़ा इस दिशा में जनजागरण का महत्वपूर्ण माध्यम है।
इस मौके पर मंत्री सुरेश खन्ना जी और महापौर सुषमा खर्कवाल जी ने स्वयं झाड़ू लगाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। हजरतगंज क्षेत्र में व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें नगर निगम के कर्मचारी, पार्षदगण और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए। सभी ने मिलकर साफ-सफाई कर यह संदेश दिया कि स्वच्छता केवल सरकार या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह हर नागरिक का कर्तव्य है। कार्यक्रम में नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार, वरिष्ठ नगर निगम अधिकारी, माननीय पार्षदगण और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में इस अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर ’महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी’ ने कहा कि-“स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि यह हमारे जीवन का संस्कार बनना चाहिए। यदि हर नागरिक इसे अपनी जिम्मेदारी मानेगा, तो स्वच्छ और स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है।”

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

उत्पीड़न से परेशान मज़दूरों ने सड़क पर उतरकर किया हंगामा

नोएडा। अपनी आलीशान बिल्डिंग और आधुनिक कार्यालयों वाला शहर नोएडा अचानक से इतना उग्र क्यों …