Breaking News

“शाहजहांपुर कक्षा 10 की छात्रा ने तमंचे से गोली मार कर की आत्म हत्या”

शाहजहांपुर । अभिनय गुप्ता । शाहजहांपुर जिले के थाना तिलहर क्षेत्र में मंगलवार देर रात कक्षा 10 में पढ़ने वाली 14 वर्षीय किशोरी ने अवैध तमंचे से स्वयं को गोली मार कर आत्महत्या कर ली है ।पुलिस को मृतक के पास एक सुसाइड नोट मिला है।
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि थाना तिलहर क्षेत्र के खिरिया उदैत गांव में रहने वाली 14 वर्षीय कक्षा 10 की छात्रा विनती भारती ने अपने घर में मंगलवार रात अवैध तमंचे से गोली मार ली है ।
मीना ने मृतका की मां के हवाले से बताया कि उनकी बेटी कमरे में पढ़ाई कर रही थी तभी फायर की आवाज हुई और वह जब कमरे में पहुंची तो उनकी बेटी की मृत्यु हो चुकी थी।
उन्होंने बताया कि मृतका के कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है जिसमें मृतका ने लिखा है कि ‘‘वह अपनी मर्जी से जिंदगी खत्म कर रही है इसमें किसी का भी कोई दोष नहीं है‘‘। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

14 अप्रैल से लगने वाले अध्यात्म मेले का डीएम, एसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण

शाहजहांपुर। मुबारक अली । जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित, नगर आयुक्त …