Breaking News

“सपा और कांग्रेस का समझौता हुआ “

लखनऊ । कांग्रेस और सपा ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेस करके उस धुध को साफ कर दिया जो पिछले कई महीनों से सीटों के बटवारे को लेकर चर्चा चल रही थी । उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे ने बुधवार को घोषणा की है कि यूपी की लोकसभा सीटों को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सहमति बन गई है। अविनाश पांडे ने बताया है कि कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि बाकी 63 सीटों से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार होंगे जिनमें समाजवादी पार्टी और अन्य दल शामिल हैं।

वहीं, समाजवादी पार्टी के नेता राजेंद्र चैधरी ने बताया है कि ये भारत को बचाने का संदेश है जो पूरे देश में जा रहा है। उन्होंने कहा, “उत्तर प्रदेश में 80 लोकसभा की सीटें हैं और ये शुरू से ही राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश से ही 2014 में बीजेपी की सरकार केंद्र में आए थी और 2024 में बीजेपी यहीं से सत्ता से वापस जाएगी.”। संयुक्त प्रेस कांफ्रेस में कांग्रेस की तरफ से उ0प्र0कांगे्रेस प्रभारी अविानाश पांडे व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय उपस्थित रहे । वहीं सपा की ओर से सपा के राष्ट्रीय सचिव व मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने उपस्थित होकर सीट बटवारें की जानकारी दी ।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

बाबासाहेब के आदर्शों से सशक्त हो रहा भारत- केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को शिक्षा …